फोटो और सिग्नेचर का साइज़ KB में बदलें
फॉर्म में लिखा है “फोटो 20–50 KB, सिग्नेचर 10–20 KB”? यहाँ फोटो डालें, KB लिखें और डाउनलोड करें — साइज़ कम भी होगा और ज़्यादा भी।
📷 Photo
✍️ Signature
🔒 Your files never leave your device — everything is processed locally in your browser.
Increase or reduce photo & signature size in KB
Pick a preset for SSC, Railway, Banking, MP Patwari or Police — or type the width, height and the KB range from your notification. If your file is too small (for example a 13 KB signature when the form needs 20–50 KB), the tool increases it to the asked size; if it is too big, it compresses it below the maximum. The picture and the pixel size stay exactly as you set them.
फोटो / सिग्नेचर का साइज़ कैसे बदलें
- ऊपर Photo, Signature या दोनों चुनें।
- मोबाइल से फोटो या सिग्नेचर अपलोड करें।
- फॉर्म में दिया गया Width, Height और कम से कम / ज़्यादा से ज़्यादा KB लिखें।
- “Make it ready / तैयार करें” दबाएँ — पुराना और नया साइज़ दिखेगा, ✓ आए तो डाउनलोड करें।
सिग्नेचर का साइज़ KB में कैसे बढ़ाएं?
मोबाइल से खींची गई सिग्नेचर अक्सर 5–15 KB की होती है, और फॉर्म 10–20 KB या 30–70 KB माँगता है। यहाँ Min KB में ज़रूरी साइज़ लिखें — टूल फाइल का साइज़ बढ़ा देता है, सिग्नेचर वैसी ही रहती है। पोर्टल सिर्फ KB और पिक्सेल साइज़ देखता है, इसलिए फाइल स्वीकार हो जाती है।
फोटो का साइज़ KB में कैसे कम करें?
मोबाइल की फोटो 2–5 MB की होती है। Max KB में 50 लिखें — टूल फोटो को 50 KB से कम कर देगा, जितनी साफ़ हो सके उतनी। फाइल कभी तय सीमा से ऊपर नहीं जाएगी।
मुख्य परीक्षाओं में फोटो-सिग्नेचर साइज़
हर भर्ती में साइज़ बदल सकता है — आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ज़रूर देखें।
| परीक्षा | फोटो | सिग्नेचर |
|---|---|---|
| SSC | 20–50 KB | 10–20 KB |
| IBPS / SBI | 20–50 KB (200×230) | 10–20 KB (140×60) |
| रेलवे RRB | 30–70 KB | 30–70 KB |
फोटो रिजेक्ट होने से कैसे बचें
- हाल की फोटो, सामने देखते हुए, सादा हल्का बैकग्राउंड।
- टोपी या काला चश्मा नहीं।
- सिग्नेचर सफ़ेद कागज़ पर काले पेन से, कैपिटल अक्षरों में नहीं।
- हर स्टेज पर वही फोटो इस्तेमाल करें।
